कोरबा शहर के पावर हाउस रोड स्थित दीनदयाल मार्केट की पीली कोठी में होगा कार्यक्रम
वृंदावन के पुनीत कृष्ण महाराज जी के सानिध्य में आयोजित होगा एकादशी उद्यापन
सक्ती– आगामी 4 नवंबर को श्याम मित्र मंडल कोरबा द्वारा कोरबा शहर के पावर हाउस रोड में स्थित दीनदयाल मार्केट के पीली कोठी में सामूहिक तुलसी विवाह एकादशी उद्यापन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, तथा उपरोक्त कार्यक्रम को वृंदावन के प्रसिद्ध पुनीत कृष्ण जी महाराज संपन्न कराएंगे, उपरोक्त जानकारी देते हुए श्याम मित्र मंडल कोरबा के सदस्य रोहणी सुल्तानिया ने बताया कि इस एकादशी उद्यापन कार्यक्रम में बैठने वाली महिलाओं को संपूर्ण पूजन सामग्री समिति की ओर से प्रदान की जाएगी, तथा उपरोक्त आयोजन में बैठने के लिए अग्रिम पंजीयन करवाना तथा बैठने हेतु निर्धारित श्रद्धा शुल्क की रसीद कटवाना अनिवार्य है, एवं उपरोक्त आयोजन कोरबा में प्रथम बार हो रहा है जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है, श्याम मित्र मंडल कोरबा के कार्यक्रम प्रभारी– पुनीत कृष्ण महाराज (वृंदावन), रोहिणी सुल्तानिया (9425224515), गिरिजा सुल्तानिया (9340006403), सतीश छपारिया (9826789972), कांता अग्रवाल (9399834259), उषा मंगल अग्रवाल (6264220445) से संपर्क किया जा सकता है