रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में ग्रामीण अधोसंरचना विकास को लगातार गति मिल रही है। इसी कड़ी में बनगांव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 4 करोड़ 89 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस बहुप्रतीक्षित सड़क का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इससे लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान होगा।
ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
नई सड़क बनने से विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। बारिश के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और गांवों की जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी।
विकास कार्यों को मिल रही रफ्तार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृत सड़क परियोजनाएं न केवल आवागमन को सुगम बना रही हैं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई दिशा दे रही हैं।
बनगांव आश्रम चौक से मुड़ाटोली सड़क निर्माण की स्वीकृति को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।