श्री बालाजी मेडिकल फाउंडेशन से श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल और अशोका रतन रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन एवं आरती इन्फ्रास्ट्रक्चर एण्ड बिल्डकॉन लिमिटेड द्वारा 26 को नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

श्री बालाजी मेडिकल फाउंडेशन से श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल और अशोका रतन रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन एवं आरती इन्फ्रास्ट्रक्चर व बिल्डकॉन लिमिटेड द्वारा दिनांक 26 मई को नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे अशोका रतन रेजिडेंट सोसायटी एवं उसके आसपास से आए लगभग 400 लोगों ने इस आयोजन में अपना स्वास्थ परिक्षण करवाया।
श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से आए डॉक्टरों की टीम में
अस्थि रोग विशेषज्ञ में डॉ. संदेश अग्रवाल, मेडिसिन विशेषज्ञ में डॉ. एकांश पिल्ले, महिला एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ में डॉ. निशा अग्रवाल एवं डॉ. स्वाति मिश्रा, चर्म एवं कॉस्मेटिक विशेषज्ञ में डॉ. अतुल मोहनकर उपस्थित रहे।
सभी डॉक्टरों के द्वारा दिए गए अपने बहुमूल्य समय के लिए पूरे बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के डॉक्टरों को एवं समस्त श्री बालाजी हॉस्पिटल की टीम को और श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. देवेंद्र नायक को आरती इन्फ्रास्ट्रक्चर ग्रुप एवं अशोका रतन रेजिडेंट सोसायटी की टीम ने धन्यवाद दिया और उनकी इस सराहनी पहल की सराहना की।
इस स्वास्थ्य शिविर में जांच एवं उपचार पूर्णतः निशुल्क थी। उपचार के पश्चात् मरीजों को श्री बालाजी हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *