औद्योगिक विकास से ग्राम विकास के तहत अदाणी फॉउंडेशन के विकास परियोजनाओं को करीब से जाना

साल्ही प्राथमिक स्कूल के छात्रों ने परसा में किया शैक्षिक भ्रमण-
अंबिकापुर; दिसंबर 2, 2021: ‘औद्योगिक विकास से ग्राम विकास’ योजना के अन्तर्गत ग्राम साल्ही के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल के 30 से अधिक छात्रों तथा छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया। ग्राम परसा में अदाणी फॉउंडेशन द्वारा आजीविका संवर्धन के तहत चलाए जा रहे विभिन्न परियोजनाओं को सभी ने करीब से जाना। इन बच्चों ने परसा ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में स्थित दुग्धशाला में गायों तथा उनके रख-रखाव का अवलोकन किया। साथ ही गायों के गोबर से केंचुआ खाद बनाने की प्रक्रिया को समझा। भ्रमण के अगले पड़ाव में छात्रों ने गोकुलधाम परियोजना के अन्तर्गत हरा चारा के रूप में नेपियर घास की खेती का अवलोकन कर उससे किसानों को होने वाली मुनाफे के बारे में जाना।

इन छात्रों ने महिला सहकारी समिति ‘मब्स’ के द्वारा संचालित मसाला पिसाई व पैकेजिंग इकाई का भी भ्रमण किया। इस दौरान पारस्परिक विचार-विमर्श व अनुभव साझा करने के सत्र के दौरान प्रधानाध्यापिका किरण ने अदाणी फॉउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि “औद्योगिक विकास से ग्राम विकास की झलक स्पष्ट रूप से दिख रही है। परसा ग्राम के ग्रामीण पूरी तरह से जैविक खेती कर रहे हैं साथ ही महिलाएं घरों से बाहर निकल कर आत्मविश्वास के साथ आर्थिक उपार्जन कर रही हैं।” भ्रमण के अंत में सभी छात्रों ने व्यक्तिगत अनुभवों के आधार पर गाय पालन से होने वाले लाभ तथा जैविक खेती के प्रति अपनी रुचि के बारे में भी बताया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *