होली मिलन के साथ उपलब्धियों पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के होली के गीतों पर नाचते झूमते रहे लोग, दी गई बधाई
होली का त्योहार आपसी प्रेम व सदभाव का पर्व – अशोक जैन
बलौदा बाजार। नगर पालिका परिषद व भाजपा मंडल के द्वारा स्थानीय नगर भवन में भव्य होली मिलन समारोह एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, बलौदाबाजार विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के विशेष उपस्थिति में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन नगर भवन में किया गया नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन एवं पार्षद गणों की उपस्थिति में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा का विशाल पुष्पों का हार पहना कर सम्मान किया गया, व रंगों से भरी स्मृति चिन्ह भेंट कर होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई

होली मिलन के अवसर पर इस दौरान कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के द्वारा सभी नगर एवम विधानसभा वासियों को होली पर्व पर शुभकामनाएं देते हुए किए गए स्वागत एवं अभिनंदन पर आभार व्यक्त किया गया। 2 वर्ष के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की संक्षिप्त में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ लोक कला मंच लोक बाजार आरंग के द्वारा आयोजित संगीत प्रस्तुति के अवसर पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के द्वारा भी संगीतमय प्रस्तुति देते हुए होली के गीत व फाग गीत गाते हुए माहौल को रंगों से सराबोर कर दिया गया, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने होली मिलन के साथ आयोजित सम्मान समारोह के आयोजन पर विधानसभा में किए गए 2 वर्षों के कार्य की उपलब्धि सहित नगर में विकास कार्यों की जानकारी दी गई, व विकास कार्यों को फ्लेक्स के माध्यम से दर्शित भी किया गया,साथ ही कहा कि होली मिलन समारोह का आयोजन आपसी प्रेम सद्भाव का यह आयोजन है, सभी को इस अवसर पर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई.

नगर पालिका के पार्षद सतीश पटेल का जन्मदिन भी मनाते हुए मंच में केक काटा गया। आयोजन के दौरान पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा प्रदेश प्रवक्ता सुनीता वर्मा के द्वारा भी सभी को होली की बधाई दी गई, बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र व तिल्दा क्षेत्र के सभी लोग इस कार्यक्रम में शामिल होकर स्नेह भोज का आनंद उठाया गया, आयोजन के दौरान तिल्दा नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती चंद्र किरण वर्मा, अनिल अग्रवाल , उपाध्यक्ष विकास सुखवानी, सभी मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजन के दौरान सभी रंग गुलाल खेल कर होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के द्वारा आमंत्रित सभी लोगों का गुलाल का टीका लगाते हुए होली खेली गई, इस दौरान नगर पालिका के उपाध्यक्ष जितेंद्र माहले,मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी एवं सभापति व पार्षद गण सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व नागरिक गण व महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *