खून से लथपथ लाश बंद कमरे में मिली, जांच कर रही पुलिस

रायगढ़। एक युवक की लाश बंद कमरे में मिली है। उसके शरीर पर चोट के निशान है। खाना खाकर युवक अपने कमरे में गया था और बाद में घटना की जानकारी परिजनों को हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जहां पुलिस मामले में जांच कर रही है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा के वार्ड नंबर 8 में रहने वाला अभिषेक विश्वकर्मा 20 साल अपने घर में खाना खाया और उसके बाद अपने कमरे में चला गया।

आसपास उसके कमरे से किसी चीज के गिरने की आवाज आई। जिसे सूनकर परिजन उसके कमरे तक पहुंचे और आवाज देने लगे। तब अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर उसके मोबाइल पर कॉल किया गया, लेकिन तब भी उसके तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। ऐसे में किसी तरह के उसके कमरे की खिड़की से झांककर देखा गया। जिससे उन्होंने देखा कि अभिषेक खून से लथपथ हालत में नीचे पड़ा है। पूरे फर्श-बिस्तर में खून के छिंटे हैं। जिसके बाद परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और रात होने की वजह से प्रारंभिक जांच के बाद कमरे को सील कर दिया।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *