अनुपमा में आने वाले हैं धमाकेदार ट्विस्ट

टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली का शो ‘अनुपमा’ (Anupamaa) इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। इस शो में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स आ रहे हैं जो लोगों को हैरान कर रहे हैं। अब आने वाले दिनों में इस सीरियल की कहानी अलग अंदाज में मोड़ लेने वाली है। शो में लगातार कई ट्विस्ट आने वाले हैं जो हैरान करने वाले हैं। सबसे पहला ट्विस्ट होगा ‘अनुपमा’ का घर छोड़ना।
जी हाँ, शो के अपकमिंग एपिसोड में फाइनली अनुपमा शाह हाउस छोड़ देगी। वहीं ऐन मौके पर बाबू जी घर आ जाएंगे और वो अनुपमा के इस फैसले का सम्मान करेंगे और नम आंखों से उसे घर से विदा करेंगे। दूसरी तरफ अनुपमा के साथ समर भी घर छोड़ने वाला है। वहीं दूसरे ट्विस्ट के बारे में बात करें तो बा और वनराज भले ही अनुपमा को खूब सुनाते हो लेकिन जब वो घर छोड़कर चली जाएगी, तब इन्हीं दोनों को सबसे बुरा लगेगा। जी दरअसल बा और वनराज आपस में बात करेंगे कि पहले भी घर में झगड़े होते थे लेकिन पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि अनुपमा घर छोड़कर चली जाए।
वहीं इस बीच दोनों की बातों को सुनकर काव्या तिलमिला जाएगी।तीसरे ट्विस्ट के बारे में बात करें तो अनुज अनुपमा को फ्लैट देगा। जी हाँ, अनुज अपनी बिजनेस पार्टनर अनुपमा को एक फ्लैट गिफ्ट करेगा और जैसे ही ये बात बा और वनराज के कानों में पहुंचेगी तो उनके होश ही उड़ जाएंगे। यानी आने वाले दिनों में कई चौकाने वाले मोड़ आने वाले हैं जो लोगों को हैरान करने वाले हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *