6 साल के एक बच्चे की तालाब में डूबने से मौत, खेलते खेलते गया था तालाब की ओर

दुर्ग जिले में 6 साल के एक बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि वह अपने दोस्त के साथ खेलते खेलते तालाब की तरफ चला गया। वहां गहरे पानी में जाने डूबने लगा। जब तक परिजनों ने उसे पानी से बाहर निकाला उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि ग्राम- अमेरी सतनामी पारा में यह घटना घटी है। वहां के रहने वाले पुष्कर गेन्द्रे रायपुर में एक टेंट हाउस में काम करता है। उसका 6 वर्षीय बेटा निखिल गेन्द्रे मंगलवार को घर के पास कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह दूसरी तरफ चला गया। वहां से कूछ दूर पर हरबंधा तालाब स्थित है। बच्चों के साथ निखिल तालाब की तरफ चला गया और उसमें नहाने लगा। इसी दौरान वह समझ नहीं पाया और खेल-खेल में गहरे पानी में चला गया। निखिल को डूबता देख उसका एक साथी उसके घर की ओर भागा और उसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन तुरंत तालाब पहुंचे। इधर तालाब में नहा रही कुछ महिलाओं ने कूदकर निखिल को पानी में खोजा, लेकिन उसका पता नहीं चला।

इसके बाद परिजनों ने गांव के लोकल मझुआरों की मदद से बच्चे को पानी में खोजा। कई घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव पानी के अंदर खोजा जा सका। निखिल को पानी से निकाल कर तुरंत गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *