मोदी की गारंटी के बारे में जानने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को आना चाहिए छत्तीसगढ़ : अरुण साव

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान देने के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की सामने आई सफाई को डिप्टी सीएम अरुण साव ने खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि सब लोगों ने बयान को स्पष्ट सुना है. उनकी भाषा बिल्कुल भी वाजिब नहीं है. यह छत्तीसगढ़ महतारी, छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सभ्यता का अपमान है. दरअसल, ये जनता के बीच मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं. जनता इनसे दूर जा चुकी है. डिप्टी सीएम ने डॉ. चरणदास महंत के बयान के साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर भी पलटवार किया है.

उन्होंने कहा कि 5 सालों में राज्य की कांग्रेस सरकार ने क्या-क्या करनामे किए. कितने लोग जेल में हैं, कितने लोग बेल मे हैं, कितने और लोग जेल जाने वाले हैं. ईडी की कितनी कार्यवाहियां हो रही है. पहले इस पर नजर डालें फिर टीएस सिंहदेव प्रतिक्रिया दें. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर अरुण साव ने कहा कि मोदी की गारंटी क्या होती है, और कैसे होती है, छतीसगढ़ वासियों से आकर पूछ लें, खड़गे जी. 100 दिन के अंदर हमने मोदी की गारंटी को पूरा किया है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *