बीमार महिला ने रेलवे स्टेशन के पास की खुदकुशी, मालगाड़ी के सामने लगाई छलांग

बस्तर। जिले में चलती मालगाड़ी के सामने कूदकर एक महिला ने जान दे दी है। बताया जा रहा है कि वह पड़ोसी राज्य ओडिशा की रहने वाली थी। जगदलपुर के अमागुड़ा रेलवे स्टेशन के पास इसने सुसाइड किया है। मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया है। जानकारी के मुताबिक, महिला की उम्र महज 45 साल थी।

ये ओडिशा के जामनाहांडी की रहने वाली थी। मानसिक रूप से बीमारी भी थी। किसी माध्यम से ये ओडिशा से छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंच गई। जिसके बाद अमागुड़ा रेलवे स्टेशन के आस-पास काफी देर तक घूमती रही।

कुछ घंटे बीत जाने के बाद जब एक मालगाड़ी ओडिशा से अमागुड़ा पहुंची तो महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। इस हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने फौरन पुलिस को फोन किया। जिसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज लाया गया। नगरनार पुलिस ने बताया कि महिला के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। मृत महिला का नाम अभी स्पष्ट नहीं है। हादसे के बाद शरीर के कई टुकड़े हो गए थे। मामले की जांच चल रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *