पति से विवाद के चलते पत्नी ने खाया जहर ,गंभीर हालत

दमोह : दमोह देहात थाना क्षेत्र में आने वाले किशुन तलैया इलाके में रहने वाली मनीषा (20) ने पति घनश्याम लोधी से विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को उसके जहर खाने की जानकारी मिली और फिर वे उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

सूचना के बाद नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी जिला अस्पताल पहुंचे और महिला के बयान दर्ज किए। नायब तहसीलदार चतुर्वेदी ने बताया कि महिला ने अपने बयान में बताया कि उसका पति से विवाद होता रहता है, इसी के तनाव और गुस्से में आकर उसने चूहा मार पाउडर खा लिया। गंभीर हालत में उसे जबलपुर रेफर किया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *