किरंदुल में आयोजित हुआ महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम

किरंदुल- छत्तीसगढ़ राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना के तहत अम्बेडकर भवन में आज महतारी वंदन सम्मेलन आयोजित किया गया।जिसमें की कुल 425 हितग्राही सम्मिलित हुए।जिसमें की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डीबीटी के माध्यम से बटन दबाकर महिलाओं के खाते में प्रथम किस्त की राशि हस्तांतरित की गई एवं योजना का शुभारंभ किया गया।किरन्दुल परियोजना अंतर्गत कुल 5230 पात्र हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है। इस आयोजन का लाईव प्रसारण एल ई डी स्क्रीन के माध्यम से सभी को जोड़ा गया इस आयोजन में प्रमुख रूप से धरमपाल मिश्रा मंडल अध्यक्ष भाजपा मीरा तिवारी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा जितेंद्र गुप्ता विधायक प्रतिनिधि राजू रेड्डी सांसद प्रतिनिधि दीनानाथ ठाकुर संजीव दास महामंत्री भाजपा शैलेंद्र सिंह,शालिनी कर्मा, सुनीता साहू सरस्वती डहरिया, एम सिंधु,बबिता गिरी,रिंकु राजवंसी,निमाई पाल,मोहित धवन,मुख्य नगर पालिका अधिकारी बंशी लाल नुरूटी ,गौरीशंकर तिवारी,डी एस साहू,सुपरवाइजर उषा मालवीय,शांति मीड़िया
म,महिला बाल विकास विभाग आदि कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *