बीजापुर :- जिले में अजीबोगरीब चोरी को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है, आपने कई प्रकार के चोरी के बारे मे सुना होंगा पर कभी ये नही सुना होगा कि दो किलोमीटर लंबी सड़क ही चोरी हुई हो ऐसा ही एक मामला है जिले के बासागुड़ा थाना अंतर्गत पुतकेल ग्राम की है जहा प्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत वर्ष 2022 में विभाग द्वारा दो किलोमीटर लंबी सड़क पूर्ण होने की जानकारी दी गई थी, पर असल मे जहा सड़क बननी थी वह बिना सड़क बनाये ही साइन बोर्ड लगा दिया गया है, जिसे लेकर स्थानीय पत्रकार ईश्वर सोनी कुशल चोपड़ा एवं प्रसून ने सड़क की कवरेज के लिए गए थे जहाँ सड़क नही मिलने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की शिकायक पुलिस अधीक्षक बीजापुर से की गई.
