लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अधिकारियों के हुए तबादले

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. आईएएस रजनीश दुबे राजस्व परिषद के नए चेयरमैन बने.

राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव सहकारिता बनाए गए, लेकिन वह प्रमुख सचिव कारागार भी बने रहेंगे. इसी तरह बीएल मीणा प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम बने. रवींद्र कुमार प्रमुख सचिव पशुधन दुग्ध विकास बने. आईएएस विमल दुबे मंडलायुक्त झांसी बने. आईएएस चैत्रा वी मंडलायुक्त अलीगढ़ बनाई गईं

आईएएस मनोज कुमार सिंह से उद्यान विभाग का चार्ज हटाया गया.  पी गुरू प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व बनाए गए हैं. इसी तरह बलकार सिंह नए आवास आयुक्त बनाए गए1 आदर्श सिंह आबकारी आयुक्त बने.  रणवीर प्रसाद एमडी विद्युत उत्पादन निगम बने. आईएएस राजशेखर एमडी पेयजल मिशन ग्रामीण बनाए गए हैं.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *