रायपुर। आज दोपहर 2 बजे सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली रवाना होंगे। इससे पहले वे ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए PM मोदी आज 90 विधानसभा में वर्चुअल सभा लेंगे। जिसमें सभी विधायकों और जिलाध्यक्षों को टास्क दिया गया है।
इस दौरान रायपुर के चारों विधानसभा में LED लगाकर मोदी की सभा आयोजित करने की तैयारी जोरो पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी 35000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन,लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में यह इतनी बड़ी वर्चुअल सभा का पहला आयोजन होगा। जब LED लगाकर मोदी की सभा आयोजित की जाएगी।
