21 फरवरी को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने शादी कर लिया है. पहले आनंद कारज रीति-रिवाज से उनके बाद सिंधी रीति-रिवाज से इस कपल ने ब्याह रचाया है. वहीं, शादी फोटोज भी सामने आ गई है.
बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी शादी का फोटो शेयर किया है. इसके साथ ही प्यारा सा कैप्शन दिया है.
बधाई देने वालों का लगा तांता
रकुल ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘ये आज और हमेशा के लिए मेरे हैं. 21-02-2024 हैशटैग अब दोनों भगना-नी.’ रकुल की पोस्ट पर कमेंट कर सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं. रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, आथिया शेट्टी, वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, सामंथा रुथ प्रभु, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई सेलेब्स रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं.
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने गोवा में इको-फ्रेंडली शादी किया है. कागज की बर्बादी ना हो इसके लिए उन्होंने मेहमानों को डिजिटल इन्विटेशन भेजा था. शादी में पटाखों का इस्तेमाल भी नहीं किया गया है. इसके अलावा शादी में आने वाले मेहमानों के खाने का भी ध्यान रखा गया है. उन्होंने मेहमानों के लिए ग्लूटन फ्री और शुगर फ्री खाना रखा था.
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनान की शादी में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, वरुण धवन-नताशा दलाल, आयुष्मान खुराना-ताहिरा कश्यप जैसे कई फिल्मी सितारे पहुंचे थे. वहीं राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने रकुल और जैकी की शादी में परफॉर्म किया था.