बैलाडीला आयरन ओर माईन, बचेली कॉम्प्लेक्स में 7वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह -2023-24, भारतीय खान ब्यूरो, रायपुर के तत्वाधान में 08 जनवरी 2024 से 13 जनवरी 2024 तक मनाया गया। जिसका समापन समारोह दिनांक 11 फरवरी 2024 को महात्मा गाॅधी कला मंदिर, सिविक सेन्टर, भिलाई़ में भारतीय खान ब्यूरो, रायपुर के तत्वाधान में किया गया। आयोजन के दौरान पुरस्कारों की घोषणा की गयी, जिसमें बीआईओएम बचेली कॉम्प्लेक्स ने ए-1 खानों की श्रेणी में निम्नलिखित पुरस्कार जीते हैंः-

अ) व्यवस्थित एवं वैज्ञानिक विकास – प्रथम पुरस्कार
ब) खनिज लाभकारी (निक्षेप क्रं.-5) – प्रथम पुरस्कार
स) अपशिष्ट ढेर प्रबंधन – प्रथम पुरस्कार
द) खनिज संरक्षण – तृतीय पुरस्कार
इ) खनिज लाभकारी (निक्षेप क्रं.-10) – तृतीय पुरस्कार
उपरोक्त पुरस्कार श्री वाय.जी.काले, खान नियंत्रक, मध्य क्षेत्र द्वारा बीआईओएम बचेली कॉम्प्लेक्स परियोजना के अधिकारियों कोे प्रदान किया गया।