बीजापुर:– थाना कुटरू क्षेत्रान्तर्गत दरभा कैम्प में पदस्थ कंपनी कमाण्डर तिजउराम भुआर्य पर माओवादियों की स्माल एक्शन टीम के द्वारा किये गये हमले में शहीद हो गये।
शहीद कंपनी कमांडर तिजउराम भुआर्य को नया पुलिस लाईन, बीजापुर के शहीद स्मारक में सलामी एवं श्रद्धांजली दिया गया।
जिसमें पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ अशोक जुनेजा, अति. पुलिस महानिदेशक, नक्सल अभियान विवेकानन्द सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक केरिपु सेक्टर रायपुर साकेत कुमार, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी, पुलिस उप महानिरीक्षक, दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक छसबल बी0एस0ध्रुव, उप महानिरीक्षक केरिपु(आप्स) सुशील कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 4थी वाहिनी छसबल माना रायपुर योगेश पटेल, कमांडेंट 168बटा. विक्रम सिंह, कमांडेंट 170 बटालियन किशोर कुमार, कमांडेंट 85 बटा. जे.व्ही. तुसिंग, कमांडेंट 199 बटालियन रजा हैदर, अति. पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर, भाजपा जिला प्रभारी, बस्तर एवं पूर्व जिला अध्यक्ष बीजापुर जी0वेंकट, जिला बीजापुर भाजपा कोषाध्यक्ष संजय लुक्कड, किसान मोर्चा अध्यक्ष घासी राम नाग, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष जीलाराम राणा, केरिपु एवं जिला बल के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
श्रद्धांजली पश्चात शहीद कंपनी कमांडर के पार्थिव शरीर को गृहग्राम के लिये रवाना किया गया है।