जैसा कि नाम से ही विदित फिरोज नवाब जनसेवक बचेली के सबसे सक्रिय पार्षद जो हमेशा दूसरों की मदद और सेवा के लिए आतुर रहते है और हर संभव मदद का प्रयास करते रहते है और बचेली में इन्हे रक्तदान रक्तसेवक के नाम से भी जाना जाता है बचेली के वार्ड 16 का मरीज जो बेहद ज्यादा बीमार होकर किरंदुल के हॉस्पिटल में भर्ती हुए और वहा उन्हे जांच दौरान पता चला की इनका रक्त केवल 5 ग्राम की सीमा को छू रहा है, और बेहद इमरजेंसी हालात में वार्ड 16 की मितानिन रंजीता ने बचेली के रक्तवीर पार्षद को तत्काल फोन कर आपातकालीन स्थिति में रक्तदान के लिए कहा और रक्तसेवक ने तत्काल हामी भरा और बचेली से किरंदुल 11 किलोमीटर जाकर अपना कीमती रक्तदान किया और एक आदिवासी युवा पंकज तेलाम के जान बचाने की दिशा में सहयोगात्मक कार्य किया और इस कार्य उन्हे स्वयं गौराविवित महसूस कर रहे है और सब जानने वाले इनकी भूरी भूरी प्रशंसा भी कर रहे है.
