संडे को फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने की दमदार कमाई, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल …

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में Shahid Kapoor और Kriti Sanon लीड रोल में दिख रहे हैं. फिल्म में कृति सेनन इस बार अलग अंदाज में दिख रही हैं. वो पहली बार रोबोट के रोल में नजर आ रही हैं. वहीं, शाहिद लवर बॉय के रूप में दिखाई दे रहे हैं. शाहिद-कृति की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है.

एक रोबोट की लव स्टोरी लोगों को काफी पसंद आ रही है. शाहिद और कृति की केमिस्ट्री के साथ-साथ फिल्म के गाने भी जनता को काफी पसंद आ रहे हैं. फैमिली के साथ इस फिल्म को एन्जॉय किया जा सकता है. फैमिली ऑडियंस को अपील करने की वजह से ही इस फिल्म को पहले ही दिन से दमदार शुरुआत मिली. आगे भी फिल्म को अच्छी जंप मिली और अब संडे की ट्रेड रिपोर्ट्स भी कह रही हैं कि फिल्म अच्छी स्पीड से आगे बढ़ रही है

संडे को ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने की दमदार कमाई

बता दें कि शाहिद-कृति की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया और शनिवार को भी इसे ऑलमोस्ट 50% की जंप मिली. ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि दूसरे दिन फिल्म ने ऑलमोस्ट 10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. अब बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स बता रही हैं कि तीसरे दिन भी शाहिद की फिल्म ने थिएटर्स में माहौल जमाए रखा है. लाइट मूड और कॉमेडी वाली इस फिल्म ने तीसरे दिन 10 से 11 करोड़ रुपए के बीच कलेक्शन किया है.

रविवार के कलेक्शन के बाद शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म पहले 3 दिन में बॉक्स ऑफिस पर करीब 27-28 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है. इस दमदार शुरुआत के बाद फिल्म आगे कितनी कमाई करती है, अब ट्रेड की नजरें इस पर रहेंगी

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *