रायपुर। BALCO के सीईओ राजेश कुमार ने सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की। सीएम साय ट्विटर पर बताया कि आज निवास स्थान “पहुना” में BALCO के सीईओ राजेश कुमार ने सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने कंपनी के आगामी लक्ष्य और उसकी प्रगति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में BALCO की महत्वपूर्ण सहभागिता है।