प्रेमिका का कुल्हाड़ी से काटकर कत्ल, सनकी आशिक को कर रही थी इग्नोर

हैदराबाद: प्यार में पागल सनकी आशिक का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। तेलंगाना में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। परिवार की मर्जी से शादी तय होने के बाद लड़की अपने प्रेमी से दूर रहने लगी थी। मामला तेलंगाना के निर्मल जिले के खानापुर शहर है। इस घटना में महिला की बहन भी घायल हो गई, जो हमले के दौरान उसके साथ थी।

आलेख्या नाम की महिला गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे अपनी भाभी के साथ शादी की शॉपिंग करके आ रही थी, तभी उसके प्रेमी जुकांति श्रीकांत ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आलेख्या की भाभी के साथ उनके दो छोटे बेटे भी थे जो इस हमले में घायल हुए हैं।

3 साल के लड़के रियांश के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। आलेख्या की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी घायल हो गई। हमले के बाद श्रीकांत मौके से भाग गया और फिलहाल फरार है।

दोनों पहले रिलेशनशिप में थे। लेकिन अलेख्या ने जुकांति से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। दरअसल लड़की के परिवार ने उसकी अरेंज मैरिज तय कर दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *