नागिन 7 में नजर आएंगी अंकिता लोखंडे

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर बहुत लाइमलाइट बटौरी। अंकिता लोखंडे भले ही शो नहीं जीत सकीं, मगर उन्होंने निश्चित रूप से फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली। वह सबसे फेवरेट कंटेस्टेंटस में से एक रही है। अब बिग बॉस से निकलने के बाद अंकिता लोखंडे के पास कई प्रोजेक्ट हैं। इसमें सबसे पहले तो वह रणदीप हुड्डा संग वीर सावरकर में दिखाई देगी। इसके बाद नागिन 7 को लेकर चर्चा तेज है।

बताया जा रहा है कि अंकिता लोखंडे एकता कपूर के लोकप्रिय सीरियल नागिन 7 के लिए फाइनल हो गई हैं। अपने एक इंटरव्यू के चलते अंकिता ने नागिन 7 में सम्मिलित होने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उनसे नागिन 7 के लिए संपर्क नहीं किया गया है तथा वह शो नहीं कर रही हैं। इससे पहले, रिपोर्टों में यह भी कहा गया था कि शो में मुख्य किरदार निभाने के लिए अंकित गुप्ता से संपर्क किया गया है। हालांकि, इस बारे में कोई पुष्टि नहीं है।

अंकित गुप्ता और अंकिता लोखंडे के अतिरिक्त अभिषेक कुमार का भी नाम सामने आ रहा था। हालांकि अभिषेक ने इस शो के लिए संपर्क किये जाने से भी मना किया है। बिग बॉस 17 की बात करें तो मुनव्वर फारुकी ने शो जीता जबकि अभिषेक कुमार शो के फर्स्ट रनर अप बने। मन्नारा चोपड़ा शो की सेकेंड रनर अप हैं। चौथे स्थान पर अंकिता लोखंडे और पांचवें स्थान पर अरुण मैशेट्टी रहे। अभिषेक कुमार ने पिछले दिनों बिग बॉस 17 रीयूनियन पार्टी की मेजबानी की थी। मुनव्वर फारुकी, आयशा खान, ओरी, जिग्ना वोरा, नावेद सोले, मन्नारा चोपड़ा पार्टी में सम्मिलित हुए थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *