अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब अपना ज्यादातर समय भारत से बाहर बिताती हैं। हालांकि वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए हर तरह की कोशिश करती हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और उनके लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा अपनी नई तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं।
दरअसल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों स्पेन में वैकेशन मना रही हैं। वह यहां पति निक जोनस और दोस्तों के साथ अपना खास समय बिता रही हैं। स्पेन की तस्वीरें भी प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। वहीं उनके पति निक जोनस भी स्पेन ट्रिप की तस्वीरों को शेयर करने में पीछे नहीं हैं। उन्होंने पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी खास तस्वीर शेयर की है जो जमकर वायरल हो रही है।

पत्नी प्रियंका चोपड़ा की तरह निक जोनस भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर स्पेन ट्रिप की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा निक जोनस को पीछे से लगे लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ने काले और सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई थी और उन्होंने अपने बालों को खोला हुआ।
वहीं निक जोनस ने हरे रंग की स्लीवलेस टी-शर्ट पहनी हुई थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के पीछे उनके दोस्त और नीला समुद्र नजर आ रहा है। तस्वीर देखकर साफ कहा जा सकता है कि प्रियंका पति निक से प्यार जातती हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में यह स्टार कपल काफी खूबसूरत दिख रहा है। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।