छत्तीसगढ़-कटनी रूट पर नई तीसरी लाइन का काम हुआ पूरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ से होकर कटनी की तरफ चलने वाली ट्रेनों के लिए आने वाले दिनों में लाइन की कमी से कोचिंग ट्रेन और मालगाड़ी का परिचालन प्रभावित नहीं होगा। इस समस्या को दूर करने के लिए रेल प्रशासन ने अनूपपुर-अमलाई रेलवे स्टेशन के बीच 12.7 किलोमीटर तक विद्युतीकृत (electrified) नई तीसरी लाइन का काम पूरा कर लिया है।

इस पर ट्रेनें चल सकें, इसके लिए रेलवे के सेफ्टी कमिश्नर बीके मिश्रा ने नई रेल लाइन की सुरक्षा परखने के लिए इसका निरीक्षण किया। उनकी जांच और रिपोर्ट आने के बाद तीसरी लाइन पर ट्रेनों के परिचालन की अनुमति दी जाएगी।

इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और गाड़ियों के गतिशील परिचालन के लिए मंडल में नई रेल लाइन, दोहरीकरण, तीसरी लाइन और चौथी लाइन का बड़े पैमाने पर काम चल रहा है। जैसे-जैसे काम पूरे हो रहे हैं, जरूरी प्रक्रिया के तहत सेफ्टी कमिश्नर को बुलाया जा रहा है, ताकि इन लाइनों पर ट्रेनों का परिचालन जल्दी शुरू हो सके और बेवजह ट्रेन या मालगाड़ी के पहिए न थमें।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *