ठंड और बर्फबारी के चलते कश्मीर में शीतलहर जारी

श्रीनगर। बर्फ से ढके पहाड़ों से कश्मीर में चल रही शीतलहर के कारण मंगलवार को ठंड और बर्फबारी हुई, जिससे सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट के साथ 14 फरवरी तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम का अनुमान लगाया है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5, गुलमर्ग में माइनस 10.5 और पहलगाम में माइनस 11 डिग्री सेलिस्यस रहा। लद्दाख क्षेत्र के लेह और कारगिल दोनों कस्बों में न्यूनतम तापमान शून्य से 13 डिग्री सेलिस्यस नीचे था। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 6, कटरा में 4.6, बटोट में माइनस 0.3, भद्रवाह और बनिहाल दोनों में माइनस 1.8 डिग्री सेलिस्यस रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *