ईद-ए-मिलाद-उन-नबी राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने देशवासियों को दी बधाई

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (EidMiladunNabi) आज देशभर में मनाई जा रही है। पैगम्बर मुहम्मद के जन्मदिन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द सहित तमाम नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है। कोविन्द ने ट्वीट कर कहा,’ मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों-बहनों को मुबारक बाद देता हूं। आइए, हम सब पैगम्‍बर मुहम्‍मद के जीवन से प्रेरणा लेकर, समाज की खुशहाली के लिए और देश में सुख शांति बनाए रखने हेतु कार्य करें।
बता दें कि इस्लाम धर्म के लोग पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर ईद-ए-मिलाद-उन नबी या ईद-मिलाद के तौर पर मनाते हैं। ये त्योहार तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, इस्लाम के तीसरे महीने यानी मिलाद उन-नबी की शुरुआत हो चुकी है। मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर लोग उनकी याद में जुलूस भी निकालते हैं। इस दिन जगह-जगह काफी आयोजन किए जाते हैं। हालांकि, इस साल कोरोना गाइडलाइंस का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।
पैगंबर मोहम्मद का जन्म अरब के रेगिस्तान के शहर मक्का में 571 ईस्वी में 12 तारीख को हुआ था। पैगंबर साहब के जन्म से पहले ही उनके पिता का निधन हो चुका था। जब वह 6 वर्ष के थे तो उनकी मां की भी मृत्यु हो गई। मां के निधन के बाद पैगंबर मोहम्मद अपने चाचा अबू तालिब और दादा अबू मुतालिब के साथ रहने लगे। इनके पिता का नाम अब्दुल्लाह और माता का नाम बीबी आमिना था। अल्लाह ने सबसे पहले पैगंबर हजरत मोहम्मद को ही पवित्र कुरान अता की थी। इसके बाद ही पैगंबर ने कुरान का संदेश दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *