ट्रॉफी हारने के बाद अंकिता लोखंडे ने ब‍िग बॉस को दिया ये जवाब

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बिग बॉस की ट्रॉफी हार गई हैं। टीवी का बड़ा नाम होने के बाद भी अंकिता टॉप 4 में अपना स्थान नहीं बना पाईं। अंकिता लोखंडे के शो ना जीतने का एक बड़ी कारण ये भी रहा कि वो बिग बॉस में सिर्फ पति संग लड़ती-झगड़ती तथा बदतमीजी करती नजर आई, जिसने प्रशंसकों को बहुत निराश किया। अंकिता की जर्नी वीडियो भी केवल उनके पति विक्की के इर्द-गिर्द घूमती नजर आई  थी और वो सिर्फ पति संग लड़ती दिखाई दी थीं।

बिग बॉस की बनाई हुई जर्नी वीडियो देखकर अंकिता बहुत दुखी हो गई थीं, क्योंकि अपनी नकारात्मक छवि उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। ऐसे में अंकिता ने अब स्वयं ही अपनी जर्नी की हैपनिंग वीडियो बनाकर शेयर करके निर्माताओं को जवाब दिया है। अंकिता के वीडियो में केवल उनके हैप्पी मोमेंट्स ही देखने को मिल रहे हैं। अपने वीडियो में वो एक स्ट्रॉन्ग, ग्लैमरस और शो की हीरोइन के रूप में दिखाई दे रही हैं। वीडियो साझा करके अंकिता ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। अंकिता लोखंडे ने लिखा- एक जर्नी जो शुरू हुई थी पवित्र रिश्ता से… अब और भी ज्यादा यादगार बन गई रिश्तों वाली लड़की की पहचान से।

 

 

अंकिता लोखंडे ने आगे लिखा- मेरे लिए हार या जीत उतनी मायने नहीं करती, जितना आपका सपोर्ट करता है। आपके ही प्यार ने यहां तक पहुंचाया है। हां, मेरी जर्नी में उतार-चढ़ाव थे। किसी ने साथ दिया तथा किसी ने छोड़ा, मगर आप लोग हमेशा मेरे साथ रहे। मुझे प्यार देने और सपोर्ट करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। आप सभी के लिए वर्चुअल झप्पी। अंकिता ने पोस्ट में सलमान खान और कलर्स टीवी का भी आभार जताया है। अंकिता की पोस्ट पर प्रशंसक उन्हें प्यार दे रहे हैं, मगर कई लोग ऐसे भी हैं, जो अंकिता लोखंडे को ट्रोल करने लगे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *