बेगूसराय: चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने खुलकर कहा कि यह आदमी चतुर नहीं, निहायती धूर्त है। वे बिहार के लोगों को ठग रहे हैं।
बेगूसराय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आप लिखकर रखिए कि नीतीश कुमार अब चाहे जिस गठबंधन में लड़े या भाजपा के साथ लड़े, अगली बार विधानसभा चुनाव में इनके 20 से कम विधायक चुन कर आएंगे। जदयू को आगामी विधानसभा चुनाव में 20 विधायक भी नहीं आएंगे, अगर आएंगे तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।