नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को वर्तमान सरकार का अंतरिम बजट पेश करेंगी. इस अंतरिम बजट में कोई बड़ी घोषणा के आसार नहीं हैं, लेकिन फिर भी इस पर पूरी देश की निगाहें टिकी हैं.
सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक
सरकार ने बजट सत्र से पहले मंगलवार को संसद में विभिन्न दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है. हर सत्र से पहले यह एक तरह की पारंपरिक बैठक होती है. बैठक में विभिन्न दलों के नेता उन मुद्दों को सामने रखते हैं जिन्हें वे संसद में उठाना चाहते हैं. सरकार उन्हें अपने एजेंडे के बारे में जानकारी प्रदान करती है तथा उनका सहयोग मांगती है.
कारोबारियों को मिल सकता है तोहफा
एक फरवरी को पेश होने वाले अंतरिम बजट में जीएसटी में रजिस्टर्ड रिटेल सेक्टर के कारोबारियों के लिए दुर्घटना बीमा का ऐलान किया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक कारोबारियों को नेशनल रिटेल ट्रेड पॉलिसी के तहत 10 लाख रुपए तक की दुर्घटना बीमा पॉलिसी सिर्फ 6000 रुपए तक के रियायती प्रीमियम में मिल सकेगी.