रायगढ़ में अवैध शराब बेचने वाला युवक गिरफ्तार

रायगढ़। थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में माइनर एक्ट की कार्यवाही दौरान पूंजीपथरा स्टाफ द्वारा मुखबीर सूचना पर तराईमाल में शराब बेच रहे युवक को 20 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार कल रात थाना प्रभारी पूंजीपथरा को मुखबीर से सूचना मिली कि तराईमाल का देवब्रत साहू उसके घर के पास बने झोपडी में महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री के लिए रखा है। थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम एवं हमराह स्टाफ को कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *