राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित हुए दंतेवाड़ा जिले के शिक्षक

किरंदुल- कक्षा शिक्षण को रोचक नवाचारी गुणवत्ता पूर्ण हो शिक्षा सरकारी के उद्देश्य को लेकर नवाचारी गतिविधियां समूह गठित किया गया है। यह भारत के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एक मात्रा एवं देश का सबसे बड़ा स्वप्रेरित नवाचारी शिक्षक समूह है।
इस समूह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है इस समूह में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी ब्लॉकों के नवाचारी शिक्षक जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट गतिविधियों से शिक्षा को रोचक पूर्ण बनाया है उन्हें 28 जनवरी को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर में सम्मानित किया गया सभी शिक्षकों को एससीईआरटी के संचालक एवं प्रबंध संचालक डॉक्टर एम सुधीश के कर कमलों से सम्मानित किया गया।जिसमें कुआंकोणडा ब्लॉक से चारुलता रामटेक सहायक शिक्षक संस्था -प्राथमिक शाला पटेल पारा किरंदुल,कटेकल्याण ब्लॉक से मीरा साहू प्रधान पाठक संस्था प्राथमिक शाला इतापारा कोरीरास,दंतेवाड़ा ब्लॉक से राजकुमारी मांडवी और गीदम ब्लॉक से मंजू राठौर को सम्मानित किया गया हैं।जिसके लिए शिक्षकों ने राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान के सभी टीम को हृदय से धन्यवाद किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *