दशहरा उत्सव में पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी हुए शामिल

हर्षोल्लास से मनाया गया देव दशहरा-
मैनपुर/काण्डेकेला, गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम काण्डेकेला में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आस-पास के गांव के देवी-देवता, डांग, डोली, बाजे-गाजे के साथ पहुंचे, देवी-देवताओं की शोभायात्रा निकाली गई, उसके पश्चात दशहरा स्थल पहुंचकर देवी-देवताओं ने नृत्य करते एवं तलवार, खड़क, बाना, सांगा व अस्त्र-शस्त्र जमकर भांजते हुए हुए अपने शक्ति का प्रदर्शन किया। इस उत्सव में बड़ी संख्या में लोग देवी-देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद लेकर अपने परिवार एवं गांव की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
दशहरा उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- गोवर्धन सिंह मांझी पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव (बिन्द्रानवागढ़), विशिष्ट अतिथि- पुनित राम सिन्हा (जनपद सदस्य-काण्डेकेला-छेलडोंगरी), सम्मानित अतिथि- साहू (टीआई अमलीपदर थाना), धनीराम सिन्हा वरिष्ठ नागरिक छैलडोंगरी, कार्यक्रम की अध्यक्षता- धनेश्वर सिन्हा (अध्यक्ष दशहरा उत्सव समिति काण्डेकेला), दशहरा समिति के सदस्य – प्रभुलाल साहू (उपाध्यक्ष), तुपेश्वर मांझी (कोषाध्यक्ष), भोजलाल सागर, मोतीलाल जगत (सचिव), यीशु प्रकाश साहू, किलर साहू (सक्रिय सदस्य), ओमप्रकाश साहू। उपस्थित गणमान्य नागरिक- नंदकिशोर कोमर्रा (सरपंच), सुफेद राम साहू, मिश्रत राम साहू, हुमकुमार नेताम- ग्राम पुजारी (झाकर), राजकुमार मांझी (ग्राम गोंटिया), सिद्धेश्वर मांझी (ग्राम पटेल), वृंदावन बिहारीलाल जगत, कैलाश राम यदु, कृपाराम प्रधान, लक्ष्मीलाल यादव, किलर राम साहू, टीकम राम साहू, पवन यादव, शेखरचंद साहू, सुजनराम साहू, पुलस्तराम साहू, घासीराम यादव, रामानंद साहू, खिलावन साहू, उपेन्द्र नेताम (सचिव), प्रमोद कुमार मांझी, पदमन मांझी, पदमन साहू, तिरन नागेश, देवशरण साहू, नन्हे सिंह साहू, योगेश पटेल, पुरुक राम साहू, अशोक पटेल आदि उपस्थित थे। इस अवसर रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नाटक का आयोजन किया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *