बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी हमेशाा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। आए दिन शिल्पा अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती हैं। फिर चाहे वो सेलिब्रेशन के हो या फिर वर्कआउट से जुड़े। वह हर तरह के वीडियोज और तस्वीरें पोस्ट करती करती रहती हैं। लेकिन इसी बीच शिल्पा अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में आई हैं। वह इस वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। यहां देखें वीडियो…
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में लोग उनके हेयरस्टाइल को लेकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। साथ ही अलग अलग कयास लगाते दिख रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा वर्कआउट के दौरान अपने बाल को ऊपर उठाकर बांधती नजर आ रही हैं। वहीं इसी दौरान उनका अंडरकट बज कट हेयरस्टाइल दिख जाता है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए शिल्पा ने लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा।
शिल्पा का ये स्टाइल फैंस के सिर के ऊपर से निकल रहा है। इसी वजह से फैंस उनसे सवाल करते नजर आ रहे हैं। शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘लगता है सदमा लग गया है’, तो एक ने लिखा है, ‘यह अच्छा नहीं लग रहा’। एक ने लिखा, ‘ये ऐसा आधा टकला क्यों किया?’ तो वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘लगता है त्रिरुपति जाकर बाल निकलवा लिए और ऊपर से विग पहन रखी है।’ एक ने लिखा, ‘ये बाल को क्यों कटवा दिया पीछे से।’