रायपुर। मरार पटेल महासंघ रायपुर जिला कार्यकारिणी के तत्वाधान में आराध्य देवी मां शाकम्भरी जयंती प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजधानी रायपुर के घड़ी चौक में बड़े हर्षाेल्लास के साथ 25 जनवरी को मनाया जाएगा. दानपुण्य का पर्व छेरछेरा और मरार समाज की आराध्य देवी माँ शाकंभरी जंयती के अवसर पर प्रसादी के रूप में निःशुल्क सब्जी वितरण किया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा.