कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ को सपरिवार दिल्ली आने का पीएम का निमंत्रण, परिजन खुश

पटना: महान समाजवादी नेता और दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके बेटे रामनाथ ठाकुर को बुधवार को फोन कर बधाई दी और उन्होंने सपरिवार अपने आवास पर आने का आमंत्रण भी दिया।

कर्पूरी ठाकुर के परिजनों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने करीब सुबह नौ बजे फोन किया और भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।

बताया गया कि राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर को परिजनों के साथ 26 जनवरी को दिल्ली आवास आने का निमंत्रण भी दिया गया है। राज्यसभा सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

उन्होंने बताया कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने से जो खुशी है वह शब्दों में बयान नहीं कर सकता। केंद्र सरकार का यह सराहनीय कदम है। उन्होंने केंद्र सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि शायद उनकी जयंती के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर यह निर्णय लिया गया होगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *