गोरखपुर में हवा से न्यूनतम तापमान के गिरने का दौर जारी

गोरखपुर। चल रही पछुआ हवा से न्यूनतम तापमान के गिरने का दौर जारी है। सोमवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जो इस सीजन का अबतक का सबसे कम है। वहीं दिन में तापमान सामान्य रहा। फिर भी सामान्य तापमान से दिन में छह डिग्री सेल्सियस कम रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अभी तीन-चार दिन ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार 20 जनवरी से पछुआ हवा चलने से लगातार रात के तापमान में गिरावट दर्ज किया जा रहा है। 19 जनवरी की रात को न्यूनतम तापमान 10.7 जबकि दिन का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उसके बाद पछुआ हवा चलने के बाद लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट होता रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार की भोर में न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस का गिर कर 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जो इस सीजन का अबतक का सबसे कम है।

रात से छाया घना कोहरा सुबह तक बना रहा। जिससे सड़क पर आवागमन में लोगों को दिक्कत हुई। इससे पहले 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान गिरकर 4.7 तक पहुंचा था। हालांकि मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य रहा। भोर में न्यूनतम तापमान चार डिसे था जबकि सुबह 8.30 बजे 8, 11.30 बजे 10.4 व दोपहर में 2.30 बजे तापमान 15.2 डिग्री था और सुबह 3 बजे 16.6 डिग्री सेल्सियस.

दोपहर करीब डेढ़ बजे आसमान साफ होने पर सूरज की किरणें धरती तक पहुंची। जिससे ठंड से परेशान लोगों ने राहत महसूस किया। हालांकि बर्फीली हवा चलने से ठंड उनको सताती रही। मौसम विभाग ने बुधवार को अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा बुधवार को दिन भी सर्द रहने की चेतावनी दी गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *