टेस्ट में कम नंबर आने से निराश छात्र ने खुदकुशी की

कोरबा। जिले में 13 साल के बच्चे के द्वारा कथित तौर पर खुदकुशी का मामला सामने आया है. क्लास टेस्ट में कम नंबर आने से निराश छात्र ने खुदकुशी कर ली. सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत बुधवारी बस्ती की घटना है.

पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चे का नाम शुभांशु टेकाम है. जो कक्षा 6वीं का छात्र है और शहर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है. सोमवार को बच्चे के क्लास टेस्ट का पेपर स्कूल में मिला. उसके बाद से ही बच्चा परेशान था. शाम को जब बच्चे की मां घर लौटी तो उसने बच्चे को छत से फांसी के फंदे पर लटकते देखा. ये देखते ही मां के होश उड़ गए. पूरे कॉलोनी में कोहराम मच गया. सीएसईबी पुलिस को जानकारी दी गई.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *