राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में उर्फी हवन करवाते दिखाई दी

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है. वही इस दिन का हर किसी को वर्षों से इंतजार था इस बीच उर्फी जावेद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्फी अपने घर पर हवन करवाते दिखिए दे रही हैं। उन्होंने सोमवार के दिन अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, ‘जश्न मना रहे सभी लोगों को बधाई!’

हालांकि, उर्फ ने कहीं भी अयोध्या या फिर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र नहीं किया। मगर, लोग इस वीडियो को राम मंदिर में हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि उर्फ सभी धर्मों का सम्मान करती हैं इसलिए वह आज ये हवन करवा रही हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘पहली बार मुझे उर्फी का कोई वीडियो पसंद आया है।’ दूसरे ने लिखा, ‘हमें उर्फी की भांति हर धर्म का सम्मान करना होगा।’ तीसरे ने लिखा, ‘ये देखकर बहुत खुशी हुई।’ चौथे शख्स ने लिखा, ‘उर्फी बहुत अच्छी लड़की है। दिल की साफ और सभी धर्माें का सम्मान करने वाली।’ वहीं कुछ लोग वीडियो पर कमेंट कर ‘जय श्रीराम’ लिख रहे हैं।

 

 

वही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उर्फी पर तंज कस रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘ये सब तो ठीक है, किन्तु यदि इसके साथ भगवा रंग के कपड़े पहन लिए होते तो मजा आ जाता।’ दूसरे शख्स ने लिखा, ‘ये मुसलमान है या हिंदू।’ तीसरे ने लिखा, ‘हे प्रभु! हे हरि राम कृष्ण जगन्नाथम प्रेमानंद! ये क्या हुआ?’ चौथे शख्स ने लिखा, ‘सभी मुसलमान इसे अनफॉलो करो।’

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *