गोलगप्पे का भंडारा, गुपचुप वाले ने हजारों लोगों को खिलाया फ्री में

दुर्ग। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला के आगमन पर छत्तीसगढ़ में भी उल्लास का वातावरण रहा। छत्तीसगढ़ के हर जिले में अलग-अलग तरह के आयोजन किए गए। जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया। ऐसे में भिलाई के सेक्टर- 7 में सांवरिया दाबेली सेंटर पर 5 हजार से अधिक लोगों को फ्री गोलगप्पे खिलाए गए।

यहां हजारों की संख्या में लोग गुपचुप खाने के लिए लाइन में लगे रहे। सभी लोग गुपचुप के चटखारों के साथ ही जय-जय श्रीराम के नारे लगाते रहे। सांवरिया दाबेली चाट सेंटर के संचालक ईश्वर चंद जायसवाल ने बताया कि वो सेक्टर- 7 मार्केट में काफी सालों से दाबेली चाट की दुकान लगाते आ रहे हैं।

अयोध्या में श्रीरामलला के भव्य मंदिर में विराजने के मौके पर उन्होंने गोलगप्पे का भंडारा किया। ईश्वर चंद जायसवाल ने कहा कि भगवान राम टेंट से अपने मंदिर में विराजित हुए हैं। इससे बड़ा दिन हिंदुस्तान के लिए और क्या हो सकता है। इसके लिए हमने 550 साल तक इंतजार किया है। हम भाग्यशाली हैं कि ये मौका हमारे जीवन में आया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *