नाबालिग ने अस्पताल के टॉयलेट में बच्चे को दिया जन्म, फिर नवजात को फेंक कर भागी, स्टाफ ने पकड़ा

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड से बड़ी खबर सामने आई है। यहां 17 बर्षीय किशोरी ने जिला अस्पताल फीमेल वार्ड टॉयलेट में नवजात बच्चे को जन्म दिया। मामले की सूचना लगते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। वहीं किशोरी ने नवजात बच्चे को टॉयलेट में छोड़ भागने की कोशिश की। तो उसे अस्पताल के स्टाफ ने पकड़ लिया।

दरअसल, पेट दर्द की शिकायत लेकर एक नाबालिग रौन से रेफर होकर जिला अस्पताल के महिला वार्ड में देर रात करीब आठ बजे भर्ती हुई थी, जहां फीमेल वार्ड टॉयलेट में नवजात बच्चे को जन्म दिया। वहीं फेंकने के बाद उसने भागने की कोशिश की। अस्पताल प्रबंधन को घटना की सूचना मिलते ही उसने नाबालिग को पकड़ा। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किशोरी को निगाह बन्द किया। इसके साथ ही नवजात बच्चे की हालत नाजुक होने की वजह से इलाज के लिए उसे भर्ती कराया गया। बतादें कि, किशोरी ने नवजात बच्चे को लेने से इंकार किया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *