राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज तीसरा दिन है. रामलला की मूर्ति को मंदिर परिसर में पहुंचाया जा चुका है. आज मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा. हालांकि, रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जाएगी.
सूत्रों के हवाले से खबर पीएम मोदी ने राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रीतिष्ठा के लिए जो 11 दिन का अनुष्ठान रखा है, उसमें वो जमीन पर कंबल बिछाकर कर सोते हैं और सिर्फ नारियल पानी ही पीते हैं बता दें कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान जारी है. अयोध्या राम मंदिर में तीसरे दिन का अनुष्ठान शुरू हो चुका है. आज गणेश अम्बिका पूजन, वरुण पूजन, चतुर्वेदो पुण्याह वाचन,मातृका पूजन, सप्तधृत मातृका पूजन, आयुष्यमंत्र जप, नांदीश्राद्ध, आचार्यदिग्भ्रगवरण, मधुपर्क पूजन, मंडप प्रवेश आदि विधियां की जा रही हैं.
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी रहेगी. केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है.