अनुगुल: एक दुखद घटना में, अनुगुल जिले के बंतल पुलिस सीमा के अंतर्गत मुंडाधिपा साही में एक कुएं से बुधवार को दो शिशुओं के शव बरामद किए गए. मृतक जुड़वां हैं और पांच माह के थे. शिशुओं में से एक लड़का था, जबकि दूसरा लड़की थी.
आज सुबह जब दोनों बच्चे घर में सो रहे थे, तब उनकी मां तपस्विनी साहू पड़ोसी के घर गई थीं. कुछ देर बाद वापस लौटने पर उसने देखा कि बच्चे अपने बिस्तर से गायब हैं.
परिवार के सदस्यों ने बच्चों की काफी खोजबीन की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. शाम को एक नवजात का शव उनके घर के पिछे स्थित कुएं में तैरता हुआ मिला. कुएं के अंदर खोजबीन के बाद दूसरे शिशु का शव भी बरामद कर लिया गया. पुलिस की जांच अभी जारी है.