प्रधान आरक्षक अरविंद एक्का शहीद, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने बीजापुर के गंगालूर थाने के ग्राम कावड़गांव हिलोरी के नक्सली हमले में शहीद हुए प्रधान आरक्षक अरविंद एक्का को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया.

जवान नक्सली हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनका आज देहावसान हो गया. राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. 
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *