एकतरफा प्यार के चलते युवक ने कॉलेज छात्रा पर किया चाकू से वार

बांसवाड़ा जिले में बुधवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेम प्रसंग के कारण एक युवक ने कॉलेज की छात्रा पर चाकू से कई बार वार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्रा के गले, हाथ और पैरों में गंभीर चोट आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, निश्नावट गांव की कॉलेज छात्रा कुशलगढ़ के मामा बालेश्वर दयाल महाविद्यालय आई थी। उसी दौरान आरोपी युवक संजय आया और उसने धमकाते हुए कहा कि तेरे पिताजी, तेरे परिवार और तुझे जान से मार दूंगा।

इसी के साथ ही आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे गले और बचाव करने पर हाथ और पैरों पर चाकू के गंभीर वार किए हैं। कुछ लोगों ने युवती को घायल अवस्था में हॉस्पिटल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक संजय छात्रा से एक तरफा प्रेम करता था। वह लड़की की सगाई कहीं और किए जाने से नाराज था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *