मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से हिंट एंड रन का मामला सामने आया है. जहां अज्ञान वाहन ने युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है.
घटना नेशनल हाईवे-43 पर स्थित वर्षा पेट्रोल पंप के पास की है. जहां अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदता फरार हो गया. इस हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया.
मृतक ने शर्ट में अपने माता-पिता की फोटो रखी थी, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त की गई. बताया जा रहा है कि मृतक देर रात अपने गांव कोडार से ससुराल ग्राम पिपरिया जा रहा था. इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया. हालांकि, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.