इन दिनों मीडिया में छाई रहने वाली एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस ओटीटी’ कंटेस्टेंट उर्फी जावेद की फैन फॉलोइंग तेजी से इजाफा हो रहा है। उर्फी ने ‘बिग बॉस’ के घर में जिस तरह से खुद को साबित करते हुए अपनी पहचान बनाई वो सभी को नजर आ रहा है। हाल ही में 15 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर उनके फैंस, फ्रैंड्स और फैमली ने उन्हें सोशल मीडिया पर ढेरों बधाईंयां दी हैं। वहीं उर्फी ने भी जन्मदिन के मौके पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर फैंस के होश उड़ा दिए हैं। इसी बीच उर्फी का एक वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ हैं।
उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने डांस से फ्लोर पर आग लगाती नजर आ रही हैं। उनका डांस देख वहां मौजूद हर किसी के पसीनें छूट गए। इस दौरान उर्फी एक बार फिर अपने बोल्ड लुक्स और रिवीलिंग आउटफिट से फैंस के होश उड़ा रही हैं। इस ड्रेस में एक्ट्रेस का टोन्ड फिगर देखने लायक है। उर्फी के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं आप देख सकते हैं कि वह अकेले ही फ्लोर पर ठुमके लगाती दिख रही हैं।
उर्फी जावेद ने पब में दिखाए किलर डांस मूव्स, वीडियो देख नोरा फतेही के भी छूट सकते हैं पसीने
आपको बता दें कि हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई सारी तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों के जरिए उर्फी ने एक बार फिर से इंटरनेट पर आग लगा दी थी। तस्वीरों में आप देख सकते सकते हैं कि उर्फी ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं। उर्फी ने बेहद ही हॉट आउटफिट पहना है। इस ड्रेस में वह बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। उर्फी की ड्रेस उपर से नीचे तक जालीदार है। उनके लुक पर हमेशा ही तरह ही फैंस दिलचस्प कमेंट्स करते नजर आए।