छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं जांजगीर चापा विधायक नारायण चंदेल भी हुए शामिल-
सक्ति-भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय के कचहरी चौक में भाजयुमो एवम महिला मोर्चा द्वारा 17 अक्टूबर को पत्थलगांव की घटना को लेकर नेताजी चौक से कचहरी चौक तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं जांजगीर-चांपा विधायक नारायण चंदेल की प्रमुख रूप से शामिल हुए, तथा पार्टी कार्यकर्ताओं ने पत्थलगांव की घटना को लेकर निंदा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश मादक पदार्थों की तस्करी का सबसे बड़ा गढ़ हो गया है
तथा सरकार को नशे के सौदागरों के संबंध में बार-बार भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यवाही करने के लिए अवगत कराए जाने के बावजूद सरकार ध्यान नहीं दे रही है, जिससे छत्तीसगढ़ प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी बढ़ती जा रही है, नशे का कारोबार फलता फूलता जा रहा है, पत्थलगांव मे गांजा तस्कर के द्वारा आम नागरिकों को दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम में जाते हुए कुचला जाना बहुत ही दर्दनाक घटना है।
गांजा तस्कर का यह मनोबल समाज के लिए खतरनाक है, भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा द्वारा 17 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी एवं जांजगीर चांपा विधायक नारायण चंदेल,विवेका गोपाल उपाध्यक्ष भाजपा जांजगीर,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा प्रशांत सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, मंडल महामंत्री अमित यादव,भाजयुमो जिला अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर ,जिला महामंत्री आकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष पलाश चंदेल ,जिला प्रचार प्रसार प्रमुख देवव्रत देवांगन, जिला कार्यकारिणी सदस्य धनराज, देवांगन,चांपा मंडल अध्यक्ष गिरीश मोदी,नवागढ़ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र,चांपा मंडल महामंत्री विक्रांतबघेल,विकास सिंह राजपूत,ललित प्रधान,दिनेश साधवानी, सोनू जसवाल,अमन सिंह, जितेंद्र देवांगन प्रदेश मंत्री भाजयुमो, गोलु दुबे महामंत्री भाजयुमो नगर जांजगीर नैला, शिव चमन ठाकुर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, सोनू यादव भाजयुमो महामंत्री नगर मंडल, शैल राठौर भाजयुमो उपाध्यक्ष नगर मंडल, राहुल सेन, मोनू अग्रवाल अभिमन्यु राठौर प्रेरित जैन ,गजेंद्र कर्ष,प्रदीप राठौर ,लक्ष्मी सारथी ,अमित यादव ,प्रेमलता कौशिक ,पूजा राठौर ,सोमा राठौर, प्रदीप राठौर ,मधु राठौर ,बुद्धिमान सिंह, कालू सेन ,विवेक शर्मा ,एवं भाजपा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे