दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर रायपुर स्टेशन में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया

रायपुर-  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन हेतु परिचालन, विद्युत परिचालन, सिगनल एवं दूरसंचार तथा इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के साथ दल्लीराजहरा में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई-

स्पैड से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियां, शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां एवं लोड का स्टेबलिंग, ऑटोमेटिक खंड में दिए जाने वाले प्राधिकार एवं चालकों के द्वारा बरती जाने वाली सावधानियां, इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी के द्वारा बरती जाने वाली शीतकालीन सावधानियां एवं निजी संरक्षा, प्वाइंट्स एवं सिग्नल की विफलता के दौरान परिचालन एवं सिग्नल कर्मचारियों के द्वारा ली जाने वाली सावधानियां, प्राथमिक उपचार पेटी का प्रदर्शन तथा अग्निशामक यंत्र के उपयोग का प्रदर्शन।

इस संरक्षा सेमिनार में डॉक्टर देवेंद्र नाथ बिसवाल/ वरिष्ठ मंडल संरक्षाअधिकारी/ रायपुर तथा  प्रवीण कुमार, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी/ रायपुर मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस संरक्षा संगोष्ठी को सफल बनाने के लिये त्रिनाथ मोहंती, हरीशचन्द्र कर/संरक्षा सलाहकार/विद्युत तथा भूपेश साहू , संरक्षा सलाहकार/ यांत्रिक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संरक्षा संगठन/रायपुर मंडल के द्वारा प्रत्येक माह में 02 संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में किया जाता है, जिससे कर्मचारियों में कार्य करने के दौरान संरक्षा के प्रति जागरुकता लाई जा सके। उक्त संरक्षा संगोष्ठी में संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं फील्ड कर्मचारियों को मिलाकर कुल 73 लोगों ने भाग लिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *