बेमेतरा। कबीर पंथ से जुडे़ महत्वपूर्ण स्थल लालेसरा में 12 से 15 जनवरी तक 4 दिवसीय संत समागम का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज बेमेतरा जिले अंतर्गत ग्राम लालेसरा पहुंचे और वहां आयोजित होने वाले संत समागम मेला की तैयारियों का जायजा लिया और सभी व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मेला स्थल निरीक्षण के दौरान वहां पेयजल, प्रकाश तथा पार्किंग और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा की 4 दिवसीय मेले के दौरान पुलिस प्रशासन उचित व्यवस्था कर लेवें और मेला स्थल में लगाए जाने वाले दुकानों मे पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहें ताकि चोरी जैसी घटनाएं नहीं हो। उन्होंने कबीरपंथ के पदाधिकारियों से कहा की 4 दिवसीय मेले अंतर्गत अलग-अलग दिनों हेतु वरिष्ठ जन प्रतिनिधि क़ो आमंत्रित किया जाए।